राशिफल :शनिवार,26 फरवरी 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शनिवार,तिथि :दशमी,कृष्ण पक्ष,विक्रम संवत 2078,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष का भाव रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।अपने सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों दूर रहने के प्रयास करें।कई लोगों को आज रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।हांलाकि आज आपकी कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपको कुछ कष्ट दे सकते हैं।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में तरक्‍की के के योग हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगी।अपनी वस्तुओं को लेकर थोड़ा सचेत रहें, आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है






कर्क राशि- मन अशान्त हो सकता है। आत्संयत भी रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिडचिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।शाम होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। प‍िता से मधुर संबंध रहेंगे।आज आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आंखों से संबंधित बीमारी होने की भी आशंका है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

आज किसी शुभ कार्य के लिए आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।आज आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे आपके ऊपर उनका प्रभाव कम होगा।






वृश्चिक राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में सुधार होगा, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे।रात के समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आयात-निर्यात के कारोबार के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा भी लाभप्रद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व‍िवादों को टालने का प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें।






राशिफल :शनिवार,26 फरवरी 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन