कैमूर:असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगाया आग, 500 से अधिक धान के बोझे जलकर हुए राख

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिण टोली हनुमान मंदिर के पास सोमवार की आधी रात असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी। जिससे स्थानीय किसान शिव चंद शाह और बसावन कानू के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के 500 से अधिक धान के बोझे जलकर राख हो गए ।आग की चपेट में आने से खलिहान में खड़े दो ट्रैक्टर भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बारे में बताया जाता है कि किसान अपने खेतों से धान के बोझे अपने खलिहान में रखे हुए थे की सोमवार की आधी रात किसी असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दिया।

जिससे धान के बोझे जलने लगे आग की धुआं व लपट देखकर लोग शोरगुल करने लगे। जिससे वहां काफी लो जुट कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इस बीच खलिहान में रखे गए सैकड़ों धान के बोझे जलकर खाक हो गए थे। मंगलवार की सुबह यह घटना सुनकर काफी लोग घटनास्थल पहुंचे ।जिसमें पंचायत के निर्वाचित मुखिया उपेंद्र पांडे सहित कई लोगों ने पीड़ित किसानों से घटना के बारे में सारी जानकारी ली ।वहीं किसानों ने बताया कि इस घटना की लिखित सूचना प्रशासन को दी जाएगी। इधर इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :











कैमूर:असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगाया आग, 500 से अधिक धान के बोझे जलकर हुए राख

error: Content is protected !!