संवाददाता/किशनगंज
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने किशनगंज जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए 7 नए जिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पौआखाली रसिया पंचायत के पैक्स चेयरमैन नरेश कुमार गणेश को अति पिछड़ा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नई नियुक्तियों में गौतम चन्द्रवंशी को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष और सोनी देवी को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शिव नारायण यादव को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संजय पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा और गणेश मुर्मू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद शकील अखतर राही को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से पार्टी को किशनगंज में नई गति मिलने की उम्मीद है। नए अध्यक्षों ने बताया, वो अपने-अपने वर्गों में भाजपा की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। विशेष रूप से युवा और अति पिछड़े वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी ने बताया, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा ।मोर्चा अध्यक्षों के मनोनयन के पश्चात भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,अरुण सिंह,कौशल यादव,शिशिर कुमार दास सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।