संस्कार महोत्सव एवं वार्षिक यज्ञ समारोह का हुआ आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौल 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि 

गायत्री परिवार के द्वारा संस्कार महोत्सव एवं वार्षिक यज्ञ समारोह का आयोजन प्रज्ञा पीठ गायत्री नगर मैदानपुर कोचाधामन में किया गया ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के हरिश्चंद्र जी की टोली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा ।

” युग संगीत अगर हम नहीं देश के काम आए धारा क्या रहेगी गगन क्या कहेगा एवं प्रज्ञा संगीत घर-घर अलख जगायेंगे बदलेंगे जमाना” विभिन्न प्रकार के भजन एवं संगीत से वातावरण भव्यता में बदल गया। 

संस्कार यज्ञ प्रारंभ से पूर्व वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ने जन समूह को भाव भरे शब्दों में संबोधित करते हुए कहा यह संपूर्ण परिवर्तन का समय है। जब-जब धरा पर परिवर्तन का समय आया है उथल-पुथल हुआ है क्योंकि नई इमारत का निर्माण से पूर्व खंडहर ढाये दो जाते हैं।

 संप्रति परिवर्तन काल में संयम बरतने की आवश्यकता के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा जगाने की आवश्यकता है। इसके लिए घर-घर यज्ञ एवं संस्कार की परंपरा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जाने का आह्वानकिया गया है ।

जिसे संपूर्ण रूप से संकल्प के रूप में पूरा करने की आवश्यकता है। निदेशानुसार 2026 तक अनवरत युद्ध स्तर पर इस अभियान को कार्यान्विकरने की जरूरत है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा जीवन साधना उपासना से एवं वातावरण परिशोधनयज्ञ से ही संभव है। 

इसके द्वारा आर्थिक बल नैतिक बल आत्म बल सैन्य बल संगठनात्मक बल ब्रह्म बल आदि एक साथ वातावरण को मिलता है जिस सेधर्म की रक्षा एवं अधर्म का नाश होकर स्वस्थ शरीर सभ्य समाज स्वच्छ मन एवं समर्थ सशक्त राष्ट्र की स्थापना हो सकेगी। 

बरसों बरसों से परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा ऐसी विचार क्रांति धर्म तंत्र से लोक शिक्षण कार्यक्रम विश्व स्तर से चलाया जा रहा है जिसे आज के समय में घने अंधकार को दूर करने के लिए सघन रूप सेचलाएं जाने की आवश्यकता है। जागे और जगाएं क्योंकि मानवता पर घोर अंधकार छाया हुआ है इसे प्रकाश में बदलने के लिए अपना समय श्रम धन विचार का अच्छे कार्यों में नियोजित करें ताकि अपना और समाज राष्ट्र विश्व का कल्याण सुनिश्चित हो सके। 

यज्ञ के माध्यम से विशेष आहुतियां राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए तथा सैन्य ऊर्जा हेतु कराया गया। विभिन्न प्रकार के संस्कार कराते हुए श्री झा ने कहा वयं राष्ट्रेजागृयामपुरोहिता यानी राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। 

कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रज्ञा पीठ के संचालक ब्रह्मदेव यादव जी सुनील कुमार यादव हरिश्चंद्र सिंह मुकेश यादव चौधरी यादव सुलेखा देवी राधा देवी अंजू झा बबीता देवी दीपा यादव भागो देवी रघुनाथ सिंह बाबूलाल सिंह फागुलाल सिंह नूतन देवी रजनी देवी मुन्नी देवी सुनीता देवी किरण कुमारी आदि की भूमिका प्रशंसनीय रही।

[the_ad id="71031"]

संस्कार महोत्सव एवं वार्षिक यज्ञ समारोह का हुआ आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौल 

error: Content is protected !!