किशनगंज:पूर्व मुखिया कसीब लाल साह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वर्तमान मुखिया विशेश्वर प्रसाद साह के पिताजी एवं धवेली पंचायत के पूर्व मुखिया कसीब लाल साह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे और शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपने निज आवास डोरिया गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।कसीब लाल साह एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास हेतु कई अहम कदम उठाए थे, जिसकी लोग आज भी सराहना करते हैं। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके अंतिम दर्शन के लिए दूर-दराज़ से रिश्तेदार, प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले उमड़ पड़े।

गांव की गलियों में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और हर आंख नम थी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई, जहां हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी—”एक अच्छा इंसान चला गया।”उनकी स्मृतियाँ और योगदान हमेशा क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

किशनगंज:पूर्व मुखिया कसीब लाल साह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

error: Content is protected !!