नील गाय का झुंड देखे जाने के बाद ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /कोचाधामन

किशनगंज में नील गाय का झुंड देखे जाने के बाद किसानों में हड़कंप मच गया।नजर आया है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।

मालूम हो कि जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के नजरपुर पंचायत के खेतों में रविवार संध्या में नील गाय के झुंड को लोगो के द्वारा देखा गया है। नील गाय के झुंड को देखते ही लोगो में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि इस दौरान किसानों की फसलों को नील गाय की झुंड नष्ट कर रहे है।

जिसके बाद स्थानीय लोगो की भीड़ नील गायों को देखने के लिए उमड़ पड़ी। वही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी हैं। इसपर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3-4 नील गाय को देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के कर्मियो को भेजा जा रहा है, ताकि उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाकर छोड़ा जा सके।

नील गाय का झुंड देखे जाने के बाद ग्रामीणों में मचा हड़कंप