डेस्क: दिल्ली मे शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अयोजित की गई।बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री मदन साहनी, मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मंत्री जयंत राज,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी के सभी सांसद, सभी लोक-सभा प्रत्याशी,सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सह जदयू किशनगंज लोकसभा प्रत्याशी मुजाहिद आलम,विधान पार्षद खालिद अनवर, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कहकशां परवीन आदि जदयू के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
मंच संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक आलम खान ने किया। लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की शानदार सफलता के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड सहित अन्य राज्यों में जहां पार्टी का संगठन/जनाधार मजबूत है अपना प्रत्याशी उतारेगी। आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अभी से बुथवार पार्टी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिया।
जेडीयू नेता मुजाहिद आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज दिलाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।पिछले 19 सालों के नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है अगर केंद्र सरकार बिहार को विशेष दर्जा देती है तो बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। बिहार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना किया गया तथा आरक्षण का सीमा बढ़ाया गया,जिस पर माननीय पटना उच्च न्यायालय ने रोक लगा दिया है। इसलिए इस मामले को केंद्र सरकार से संविधान की नवीं अनुसूची में डालने का आग्रह किया गया।ताकि उक्त मामले को अदालती हस्तक्षेप से छुटकारा मिल सके। बिहार में अगले एक साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी और 34 लाख युवाओं को रोजगार देगी।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित करने संबंधी घोषणा किया,जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।संजय झा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मुजाहिद आलम सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।