शराब के नशे में पत्नी की पिटाई करते व्यक्ति को लोगो ने पकड़ कर किया उत्पाद विभाग के हवाले

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने वाले पति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी पति को रस्सी की सहायता से पेड़ से बांध दिया और उत्पाद अधिकारी को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने टाउन थाना क्षेत्र के दौला वार्ड नंबर सात निवासी अकबर अली पिता मो.जमीर को अपने कब्जे में ले लिया।

मौके पर ही जांच किये जाने पर आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्ताऱ कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पेशे से मजदूर अकबर को शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। वह अपनी कमाई को अपने नशे की पूर्ति के पीछे खर्च कर देता था।

नतीजतन परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई थी। इतना ही नहीं शराब के नशे में वह पत्नी निखत प्रवीण की पिटाई भी करता था। रविवार को भी अकबर शराब के नशे में घर पहुंचा और बेरहमी से पत्नी की पिटाई करने लगा। पत्नी निखत प्रवीण के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर स्थानीय ग्रामीणों का दिल पसीज गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अकबर को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर उत्पाद अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी।

[the_ad id="71031"]

शराब के नशे में पत्नी की पिटाई करते व्यक्ति को लोगो ने पकड़ कर किया उत्पाद विभाग के हवाले

error: Content is protected !!