बहादुरगंज के मोहम्मद नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
किशनगंज/रणविजय
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टाउन हॉल किशनगंज में आयोजित एक समारोह में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में बहादुरगंज प्रखण्ड के मोहम्मद नगर पंचायत की सेविका गोपा सिन्हा केंद्र संख्या 136 बाल विकास परियोजना बहादुरगंज को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ध्यातव्य हो कि सेविका गोपा सिन्हा को पूर्व में भी बाल विकास परियोजना विभाग के तरफ से उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चूका है। सेविका गोपा सिन्हा ने कहा कि प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करती हूँ।
साथ ही यह भी कहा कि यह प्रशस्ति पत्र भविष्य में मुझे नई ऊर्जा के साथ निष्ठापूर्ण और समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करेगा। उधर जनप्रतिनिधियों एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गोपा सिन्हा को उक्त सम्मान के लिए बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सेविका गोपा सिन्हा आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई है।