
किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा
शनिवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा ‘संबिधान दिवस ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक कमांडेंट, जीत लाल के द्वारा की गयी एवं उनके द्वारा बताया गया कि भारत राज्यों का एक संघ है। यह संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक स्वतंत्र प्रभुसत्ता सम्पन्न समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।
यह गणराज्य भारत के संविधान के अनुसार शासित है जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया | संविधान दिवस को मनाने के फैसले के पीछे इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम जुड़ा है। दरअसल, साल 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस तारीख को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। इस फैसले के बाद से प्रति वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। संबिधान दिवस वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में समय 1100 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इसी कार्यक्रम को सभी समवायों और वाह्य सीमा चौकियों में भी निर्देशित किया गया |
कार्यक्रम में उप कमान्डेंट दुर्गा प्रसाद यादव, निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय, अधीनस्त अधिकारीगण, एवं बल के समस्त जवानों ने भाग लिया |