कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के भभुआ और मोहनिया शहर में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बताते चलें तिरंगा यात्रा सासाराम सांसद छेदी पासवान के नेतृत्व में निकाला गया। वहीं सांसद छेदी पासवान ने कहा देश के प्रति राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
आजाद भारत के 75 साल पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा जहां एक तरफ कैमूर जिला मुख्यालय में निकाली गई वहीं दूसरी तरफ मोहनिया में भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा को लेकर 2 दिन पहले से ही तैयारियां चल रही थी।







Post Views: 146