किशनगंज /प्रतिनिधि
गुरुवार को डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा “आपका प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरगंज प्रखंड में किया गया।मालूम हो कि ठाकुरगंज प्रखंड के सभा भवन में संभावित बाढ़ आपदा के मद्देनजर सभी मुखिया, प्रमुख एवं प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का परिचय दिया गया। उसके बाद बाढ़ आपदा की तैयारी हेतु आश्रय स्थल, नाव, प्लास्टिक, गोताखोर, एन०डी०आर०एफ० एवं कटाव स्थल पर चर्चा की गई। सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि विशेष चौकसी रखेंगे ताकि आपदा पूर्व विशेष तैयारी किया जा सके तथा आपदा की जोखिम को कम से कम किया जा सके। सभी जनप्रतिनिधियों के बीच Communication Plan वितरित किया गया है उन्हें अवगत कराया गया कि इसमें सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की सूची और उनका मोबाईल नंबर दर्ज है। आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी से सम्पर्क कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सकता है।
इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से उनके पंचायतों की समस्या एवं कार्य के दौरान उत्पन्न परेशानियों को सुना तथा निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया ।जिला पदाधिकारी द्वारा आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्या को भी बारी-बारी से सुना गया तथा निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से लोगों ने राशन कार्ड, भू-राजस्व, नल-जल योजना आदि से सम्बन्धित शिकायत की गई।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त किशनगंज, अपर समाहर्त्ता किशनगंज,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशनगंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशनगंज, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा किशनगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज, अंचलाधिकारी ठाकुरगंज प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ठाकुरगंज, कार्यक्रम पदाधिकारी ठाकुरगंज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकार, ठाकुरगंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ठाकुरगंज, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ठाकुरगंज, चिकित्सा पदाधिकारी ठाकुरगंज और सभी विभागों के कनीय अभियंता एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मी उपस्थित रहे।

