ठाकुरगंज में एक घर से बढ़ई मिस्त्री का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ठाकुरगंज ब्लॉक रोड स्थित घर में एक बढ़ई मिस्त्री का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया। 52 वर्षीय राम सुभाष शर्मा का शव उसके घर में पड़ा था। उसके मुंह से खून निकलता देख जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने की संभावना प्रबल हो गई। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया।






घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां मृतक के भाई गोवर्धन शर्मा ने बताया कि मृतक विगत कई वर्षों से परिवार से अलग नाबालिग बेटे के साथ रह रहा था। पत्नी से विवाद के कारण वह अक्सर तनावग्रस्त रहता था। मंगलवार को वह सिलीगुड़ी स्थित ससुराल से वापस आया था। लेकिन बुधवार सुबह उसे मृत पाया गया। बहरहाल मामले की जांच कर रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।






ठाकुरगंज में एक घर से बढ़ई मिस्त्री का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद जांच में जुटी पुलिस