पति द्वारा परित्यक्त युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ कर लोगो ने किया पुलिस के हवाले,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/सागर चन्द्रा

पति के द्वारा परित्यक्त युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर दुष्कर्म करने और पीड़िता के गर्भवती हो जाने पर युवक के द्वारा दूसरी लडकी से ब्याह रचाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते पीड़िता और उसके परिजनों को युवक के दूसरी लड़की के साथ शादी करने की जानकारी मिल गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने शादी के मंडप से टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी आरोपी प्रह्लाद बोसाक कोई उठा लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं टेढ़ागाछ पुलिस ने आरोपी युवक और पीड़िता को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जहां दोनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की शादी तीन वर्ष पूर्व नेपाल निवासी युवक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही पति के द्वारा त्याग दिये जाने के बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। इसी दौरान आरोपी प्रहल्लाद ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता के गर्भ में आरोपी का बच्चा पलने लगा। पीड़िता जब भी उसपर शादी करने का दबाव बनाती थी तो वह टालमटोल करने लगता था। गत शुक्रवार को अचानक पीड़िता को पता चला कि प्रह्लाद किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है। पीड़िता फौरन शादी के मंडप पर जा पहुंची। लेकिन प्रह्लाद ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया और उसे बेइज्जत कर भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता टेढ़ागाछ थाना पहुंची और पुलिस की सहायता से आरोपी को शादी के मंडप से उठा लिया।






पति द्वारा परित्यक्त युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ कर लोगो ने किया पुलिस के हवाले,जांच में जुटी पुलिस