शनिवार , तिथि अमावस्या,विक्रम संवत 2079,पक्ष कृष्ण,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में संयमित रहें। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे । यात्रा के योग है।
मिथुन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी।
कर्क राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा । आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक होंगे। माता का साथ मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। अति उत्साहित होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के हैल्थ में कठिनाई आ सकती है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा । पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखे। मन में नकारात्मक विचारों का अभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा ।धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की समस्याओं के प्रति ध्यान दें। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों का साथ मिलेगा।संयमित रहें। तरक्की के योग हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा ।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि:- आज का दिन मिला जुला है ।बातचीत में संयमित रहें। कारोबार में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। सन्तान को कष्ट होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। निराशा के भाव रहेंगे। यात्रा के योग हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा । व्यर्थ के झगड़े एवं विवाद से बचें। सम्पत्ति के रखरखाव एवं सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी अज्ञान भय से परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।