संतोष कुमार चतुर्वेदी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के बिहार व झारखंड के अध्यक्ष की कमान मिलते ही बधाई देने वालों का लगा ताता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू चतुर्वेदी एडवोकेट को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के बिहार व झारखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सबका साथ सबका विकास सबका विकास एक ऐसा अभियान जो प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना को जन जत जन-जन तक पहुंचाना एवं जागरूक करना है। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देशानुसार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर चंद्र नेगी के नेतृत्व में संतोष कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट मोहनिया को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान में अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ बिहार एवं झारखंड का कमान दिया गया ।

इधर जागरूकता अभियान के चेयरमैन सीमा रानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कौशिक ने आशा किया है कि संतोष चतुर्वेदी अपने दायित्व के साथ पूरे भारतवर्ष के नागरिकों की सेवा करने में सक्षम होंगे तथा संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। यह संगठन प्रधानमंत्री के द्वारा चलाया जा रहा है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना एवं जागरूक करना प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान के संस्थापक मंडल ने चतुर्वेदी को बधाई दी है। जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र कुमार सिंह जो योजना के राष्ट्रीय समन्वयक प्रमुख टीम में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पणा त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र नेगी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति अशोक वर्मा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय चौहान, सीमा रानी चेयरमैन ने बधाई दी। इस आशय की जानकारी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान कार्यालय से दी गई ।






संतोष कुमार चतुर्वेदी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के बिहार व झारखंड के अध्यक्ष की कमान मिलते ही बधाई देने वालों का लगा ताता