राशिफल : बुधवार, 20 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

आज कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि विक्रम संवत 2079दिन बुधवार है ।आज का पूरा पंचांग एवम दिशा शूल जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा,आज आपका मन कुछ बेचैन रहेगा। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में सुधार के योग हैं, परन्तु मेहनत अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा  ।मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता जी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।






कर्क राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुआ काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन कुछ बेचैन रहेगा । नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।






तुला राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा । घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। संतान को कष्ट रहेगा। आय में कमी रहेगी। 

वृश्चिक राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

धनु राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धर्म में रुच‍ि बढ़ेगी।






मकर राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा । आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं, परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा।

कुंभ राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में किसी बहुराष्ट्रीय कम्पनी में सेवा का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।क्रोध से बचे ।

मीन राशि– आज का दिन मिला जुला रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध से बचें । पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।










[the_ad id="71031"]

राशिफल : बुधवार, 20 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!