सोमवार ,तिथि : द्वितीया,विक्रम संवत 2079,पक्ष ;कृष्ण ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।आज आपका मन कुच अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सन्तान से सुखद समाचार मिलेगा। जीवन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है। स्वस्थ्य का ध्यान रखें ।
वृष राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।मन कुछ बेचैन रहेगा । मानसिक शान्ति के लिए योग करें। खर्च की अधिकता रहेगी बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पदोन्नति हो सकती है। स्वस्थ्य का ध्यान रखें ।
मिथुन राशि- आज आपका दिन सुन्दर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में विस्तार से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।स्वस्थ्य का ध्यान रखें ।
कर्क राशि- आज का दिन सुन्दर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है, परन्तु वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें ।
सिंह राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। क्रोध से बचें। नौकरी में अधिकारियो से सदभाव बनाये रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या राशि- आज का दिन साधारण रहेगा। शिक्षा क्षेत्र मे सफलता हासिल होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वस्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं।परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।
वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा ।मन बेचैन रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
धनु राशि- आज का दिन सुन्दर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वस्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि- आज का दिन साधारण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। स्वस्थ्य ठीक रहेगा ।
कुंभ राशि- आज का दिन सुन्दर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय में भी सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वस्थ्य ठीक रहेगा ।
मीन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें ।