अररिया /बिपुल विश्वास
समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में समेकित मत्स्य पालन के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मत्स्य पदाधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से मनरेगा योजना से तालाब निर्माण, लघु सिंचाई प्रमंडल अंतर्गत तालाब निर्माण, कृषि विभाग एवं कोशी बेसिन, तालाबों का स्थानांतरण ,तालाबों की भूमि का अतिक्रमण, फिश सीड ,फिश फीड ,फिश हैचरी ,बायो फ्लॉक पद्धति द्वारा मत्स्य पालन, बत्तख पालन, मखाना की खेती, फिशरीज क्रेडिट कार्ड ,समेकित मत्स्य पालन हेतु प्रशिक्षण ,मछली हाट के कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि से अवगत कराया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मत्स्य पालन, बत्तख पालन एवं मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ मत्स्य पालन से संबंधित सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिए। डीपीएम जीविका को निर्देशित किया गया कि संबंधित पदाधिकारी से समन्वय बनाकर 19 तालाबों की सूची प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन प्रमंडल अररिया को निर्देशित किया गया कि 2019-20 की योजनाओं को हर हालत में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ अतिक्रमण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर निष्पादित करने तथा न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिए।
मत्स्य पालन को लेकर सुल्तान पोखर के संबंध में उसकी पूर्ण विवरण जांचोपरांत समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत 90 पोखर में से 34 पोखर पर कार्य शुरू है। 17 पोखर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 09 पोखर का भुगतान कर दिया गया है। शेष पोखर का कार्य संबंधित किसानों द्वारा पानी के कारण शुरू नहीं किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित किसानों के साथ बैठक कर 1 सप्ताह के अंदर कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें।
उद्योग महाप्रबंधक अररिया द्वारा बताया गया कि सिकटी प्रखंड अंतर्गत भोकेंतरी में मछली दाना का उत्पादन किया जा रहा है। जो स्थानीय स्तर पर बिक्री उचित मूल्य पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति द्वारा किया जा रहा है। सहायक निर्देशक उद्यान द्वारा बताया गया कि मखाना में 210 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है। 141 किसानों का आवेदन स्वीकृत किया गया है। सभी 141 किसानों को बीज उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में डीआरडीए, निदेशक श्री अनिल कुमार झा, सहायक योजना पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार एवं ओम प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Post Views: 183