किशनगंज /विजय कुमार साह
गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा व सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गयी है। जिसके मद्देनजर गुरुवार को एसएसबी 12 वीं बटालियन की डी० कंपनी मुख्यालय माफियाटोला और सीमावर्ती फत्तेहपूर थाना पुलिस की पुलिस ने मिलकर जॉइंट मार्च किया।
मार्च का नेतृत्व डी० कंपनी माफियाटोला के कंपनी असिस्टेंट कमान्डेंट सुमन गोराई व फत्तेहपूर थाना के थानाध्यक्ष दयाकांन्त पासवान के नेतृत्व में दर्जनों जवानों ओर पुलिस बल ने सीमावर्ती क्षेत्र के फत्तेहपूर बाजार, खनियाबाद,लालपानी,खत्ताबस्ती व विभिन्न गलियों, सीमा से सटे अन्य सड़कों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जवानों ने श्वान दस्ता की मदद से संधिक्त वस्तुओं,वाहनों की तलाशी ली।
इस दौरान कंपनी कमांडर सुमन गोराई ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है। जिसको लेकर बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र के फ़तेहपूर बाजार, बैरिया बाजार में सँयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर सीमा पर हमारे जवानों द्वारा प्रत्येक आने जाने पर नजर बनाएं हुए हैं। इसके अलावे सीमा पर से तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए आये दिन रूटीन अभ्यास में पड़ोसी देश के जवानों द्वारा सीमा पर सँयुक्त गश्त चला जाता रहा है।
मार्च में एसएसबी ओर फत्तेहपूर थाना पुलिस के दर्जनों जवान शामिल थे।