“साइकिल रैली के जरिए गूंजा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, स्कूली बच्चों ने दिखाया जोश और देशभक्ति का जज्बा”

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

दिघलबैंक (किशनगंज) मो अजमल

पलसा सिंघिमारी एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को पलसा और सिंघिमारी समवाय मुख्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की रंग-बिरंगी साइकिल रैली से हुई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ भाग लिया।

रैली का मार्ग पक्काबरी – गौरीपुर – सिंघिमारी गांव से होता हुआ मुख्यालय पर आकर संपन्न हुआ। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना था।

इस प्रेरणादायक आयोजन का नेतृत्व जगदेव सिंह (असिस्टेंट कमांडेंट, सिंघिमारी) और निरीक्षक राजेश कुमार राय (कोय कमांडर, पलसा) ने किया। ग्रामीणों और बच्चों के बीच यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया, जिसने जनमानस में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

रैली के बाद आयोजित सभा में बच्चों को भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधताओं की जानकारी दी गई। “Incredible India” शीर्षक वाली प्रेरणादायक शॉर्ट फिल्म ने बच्चों को भारत की रंग-बिरंगी विविधताओं से रूबरू कराया, जिसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृति, पहनावा, खानपान और त्योहारों की सुंदर झलक दिखाई गई।

बच्चों ने इस अनुभव को रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उनकी आँखों में भारतीयता का गर्व और चेहरे पर सांस्कृतिक जिज्ञासा झलक रही थी।

इस तरह के आयोजन न केवल राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता को सशक्त करते हैं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भाव भी जागृत करते हैं।

[the_ad id="71031"]

“साइकिल रैली के जरिए गूंजा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, स्कूली बच्चों ने दिखाया जोश और देशभक्ति का जज्बा”

error: Content is protected !!