किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों व गांवों में आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार मुखिया अबु बकरस्वयं गांव-गांव जाकर लोगों को योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। वे ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की महत्ता समझा रहे हैं और उन्हें इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और वंचित परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
इसके तहत हर परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज प्राप्त होता है। स्थानीय लोगों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहें हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि टेढ़ागाछ में लक्ष्य लगभग 11 हजार था, जिसमें 5 हजार दो सौ अब तक बन पाया है।