शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्यौहार:थाना अध्यक्ष

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

होली पर्व को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

निशांत/बहादुरगंज /किशनगंज

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने को लेकर मंगलवार को बहादुरगंज थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित कि गयी। बैठक कि अध्यक्षता थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने किया। जहां उक्त बैठक मे क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शांति समिति कि बैठक मे अंचल पुलिस निरीक्षक कैप्टेन संजय पाण्डेय ने कहा कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र आपसी भाई चारगी एवं गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। वहीँ सभी त्योहारों को यहाँ कि जनता मिलजुलकर मनाते हैं। इसलिए होली का त्योहार को भी आपसी सौहार्द के साथ मनाना है। वहीँ अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि होली त्योहार रंगों का त्योहार है इसलिए इस त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाना है। वहीँ उन्होंने कहा कि होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए सभी सोशल मिडिया साइट पर प्रशाशन के द्वारा करी नजर रखी जायगी। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार कि आपत्तिजनक पोस्ट से परहेज करने कि बात कही।


वहीँ शांति समिति कि बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र मे गस्ती तेज कर दि गयी है।शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। वहीँ उन्होंने आमजनों को भी अपील करते हुए कहा कि अगर शरारती तत्वों कि कहीं भी आशंका हो तो इसकी सुचना तुरंत प्रशाशन को दे ताकि ससमय मामले को देखा जा सके। आगे उन्होंने कहा कि होली त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा।


वहीँ इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज सुरेन्द्र तांती ने कहा कि जिस तरह होली मे कई रंग मिलकर एक हो जाते हैं। उसी तरह हम लोगों को होली त्योहार भी हम सबको एक जुट होकर मनाना है।
इस अवसर पर समाज सेवी बिट्टू सिन्हा, मो शकील, मो सलाम, रिंकू कुमार, नितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्यौहार:थाना अध्यक्ष