किशनगंज /सरफराज आलम
बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे भूमि से जुड़े विभिन्न काम काज व अन्य कार्य प्रभावित है। पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन में किशनगंज जिले के राजस्व कर्मचारी शामिल हुए। इस संदर्भ में राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार पटेल और संतोष कुमार ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी मांगे है कि सभी राजस्व कर्मचारी का गृह जिला में पदस्थापना हो।वेतन विसंगति दूर करने हेतु ग्रेड पे 28 सौ के तहत वेतनमान निर्धारित किया जाए। सभी कर्मचारी का यथा शीघ्र सेवा संपूष्ट किया जाए।
अतिरिक्त पंचायत का पदभार हटाया जाए। सभी कर्मचारी को क्षेत्र भ्रमण हेतु दो पहिया वाहन ईंधन सहित उपलब्ध कराई जाए समेत कई मांगे शामिल है। इस अवसर पर राहुल कुमार पटेल, संतोष कुमार, संजीव कुमार,रवि रंजन, विक्की कुमार, नसीम अंसारी, जीतेंद्र कुमार, राजदीप कुमार, सूरज कुमार, आषुतोष कुमार, मिथलेश झा,अकलाख अंसारी, सचिन ठाकुर,तारा कुमारी, जैकी मंडल,मु मुबारक, सतीश कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार,अमर कुमार पासवान, महेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद थे।