किशनगंज: अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

प्रतिनिधि/ किशनगंज

आगलगी की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उसी क्रम में रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न निजी संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी कड़ी में ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर व मुंशी भिट्ठा में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कई प्रतिष्ठानों में सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया।

इसके बाद कनकपुर में ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।अनुमंडल अग्निसामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है।

तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है।साथ ही अन्य जानकारियां दी गई।यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए। विशेषरूप से वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जरा सी हवा चलने पर फूस के बने घर में आग लगने संभावना बनी रहती है।ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है।

किशनगंज: अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान