किशनगंज /प्रतिनिधि
बांग्लादेशी नागरिक को भारत में संरक्षण देने के आरोप में टाऊन थाना पुलिस ने बुधवार की शाम एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी सत्तार वर्तमान में शहर के हलीम चौक में रहता था।लेकिन मूल रूप से बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला था।पकड़े गए आरोपी सत्तार पर बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम को अवैध रूप से भारत में पनाह देने का आरोप था।
गौरतलब हो कि पुलिस ने हाल के दिनों में 2 फरवरी को हलिम चौक से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।सैफुल इस्लाम बिना किसी दस्तावेज के भारत में रह रहा था।जिसे पहले हिरासत में लिया गया था।बाद में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे जेल भेजा गया था।इसी मामले में पुलिस सत्तार को तलाश कर रही थी।
पुलिस आरोपी सत्तार से पूछताछ कर रही है।हालांकि सत्तार भी पुलिस को दिगभ्रमित करते हुए बार बार अलग अलग काम करने की बात बता रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सत्तार पुलिस को बता रहा है की वह वाहन चलाने का कार्य करता था।वह दूसरे का वाहन चलाता था। पुलिस पूछताछ में यह पता कर रही है की उससे बांग्लादेशी नागरिक का संबंध थे। आरोपी सत्तार बांग्लादेशी नागरिक सैफुल के संरक्षण में कैसे आया। वहीं पुलिस आरोपी की कार्यशैली का पता लगाने के लिए बंगाल पुलिस से भी संपर्क साध रही है।मामले में पुलिस के द्वारा आगे की जांच के बाद ही बांग्लादेशी नागरिक को भारत के संरक्षण देने का मुख्य कारण स्पष्ट हो पाएगा।