मो मुर्तुजा आलम/ठाकुरगंज
शुक्रवार को नगर पंचायत के स्टेशन रोड पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयंती मनाई गई उक्त कार्यक्रम ठाकुरगंज नाई संघ ने संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता मे मनाया गया. सर्वप्रथम श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा कर्पूरी ठाकुर अमर रहें के नारे लगाए गए. कार्यक्रम मे उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, महान विचारक, कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक समरसता के प्रतीक और गरीब-शोषितों के मसीहा थे.
भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न कि उपाधी दी.वें बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहें है. मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर महामंत्री भोला ठाकुर पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल प्रमोद चौधरी पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा अधिवक्ता कौशल यादव पार्षद अमित सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह बंगाली ठाकुर जीतेन्द्र ठाकुर लक्ष्मण ठाकुर शत्रुघ्न ठाकुर शिवशंकर ठाकुर रवि ठाकुर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह लोजपा नेता किशन बाबू पासवान राजेश करनानी चंद्रकांत गौतम विप्लाव कर्मकार मनमोहन साह सपन भट्टाचार्य सूरज गुप्ता गौतम शील बिकास ठाकुर अशोक ठाकुर गुनाधार सिन्हा आदि मौजूद थें