किशनगंज /बहादुरगंज
भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज द्वारा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा के नेतृत्व रजिस्ट्री ऑफिस के समीप खोशी देवी के आवास अवस्थित कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वी जयंती द्वारा राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ।सर्वप्रथम वंदे मातरम कर शुभारंभ किया वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन वृत्त पर चर्चा की भाजपा नेत्री खोशी देवी ने दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी वाजपेई जी के सरकार में किए गए अटल कार्यों पर चर्चा किया।

वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन झा द्वारा तैलेय चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया साथ ही वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी डॉक्टर पी. पी सिंहा एवं सत्संग प्रेमी हीरालाल सिंह को जिला पार्षद खोशी देवी द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम सिन्हा ने अटल जी के जीवनी अटल पर प्रकाश डाला ।इस मौके पर सीमांचल में उनके द्वारा विकास कार्यों से भी अवगत करवाया गया।
वही पूर्वी भाग के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दास ने भी जीवन वृत्त पर चर्चा किया वहीं सभी पदाधिकारी द्वारा पुष्प अर्पित कर अटल जी का जयंती मनाया गया उसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सभी भाजपाइयों द्वारा मरीज के बीच फल वितरण किया गया मौके पर उपस्थित भाजपा नेता उत्तम कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, जीवन ठाकुर,शीतुल कुमार सिंहा,राजीव कुमार, हरिमोहन सिंह, शुभम कुमार, संजय कुमार, मुन्ना दास, सदन कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद ।