आगलगी की घटना से बचाव को लेकर कोर्ट परिसर में चलाया गया जागरूकता अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को न्यायालय परिसर में कर्मियों को जागरूक किया गया।

जिसमें न्यायालय के कमियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से आग लगी की घटना से बचाव के लिए कर्मियों को मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण दिया गया।

कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक जानकारियां दी गई।यह भी बताया गया की अगर अचानक आग लग जाती है।तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है।साथ ही अन्य जानकारियां दी गई।यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए।

जिसमें सिलेंडर में आग लग जाए तो उसे बुझाने का तरीका भी बताया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर कर्मियों को आग बुझाने का तरीका बताते हुए नई आवश्यक जानकारियां भी दी।इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

आगलगी की घटना से बचाव को लेकर कोर्ट परिसर में चलाया गया जागरूकता अभियान

error: Content is protected !!