टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार
टेढ़ागाछ में धान खरीद कार्य प्रारंभ हो गया है। धान अधिप्राप्ति को लेकर बुधवार को किशनगंज के डायरेक्टर शशि सौरभ मनी ने झाला पैक्स का जायजा लिया।उन्होंने कहा धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू है।धान अधिप्राप्ति के 48 घंटों में संबंधित किसान के खाते में राशि भुगतान की जाएगी।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ,अंचल अधिकारी शशि कुमार, सहकारिता अधिकारी आदर्श कुमार आदि मौजूद थे।
इस दौरान टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पैक्स में धान खरीद को लेकर गोदाम का उद्घाटन किया। बीडीओ अजय कुमार ने पैक्स अध्यक्ष को हरहाल में धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाते में एसएफसी के माध्यम से 48 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया कि धान बेचने वाले किसानों का भुगतान एसएफसी के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खातों में किया जायेगा।
पैक्स गोदाम में धान भंडारण को अच्छे तरीके से भंडारित करने का निर्देश दिया,ताकि नमी के कारण पैक्स को नुकसान ना उठाना पड़े। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत एक नवंबर से हो गई है। सभी चयनित पैक्स में शुक्रवार से खरीद कार्य प्रारंभ हो गया है। चयनित पैक्स में धान न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।