किशनगंज:कनकई नदी में कपड़ा धोने गई महिला डूबी,तलाश जारी 

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशबथना गांव के वार्ड 04 के समीप से बहने वाली कनकई नदी में कपड़ा धोने गई एक 34 वर्षीय महिला का पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूबने का मामला प्रकाश में आया है।जहां घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज अंचलाधिकारी एवम पुलिस टिम मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे महिला की खोज में जुट गई।

जहां घंटों मशक्कत के बाद भी महिला का कोई अता पता नहीं चल सका।वहीं अंचलाधिकारी के सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।


अंचलाधिकारी बहादुरगंज रौशन राज ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशबथना गांव के समीप केका घाट पर कपड़ा धोने गई एक महिला सकेरून का पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूबने का मामला प्रकाश में आया है।जहां ग्रामीणों की सूचना पर अंचलाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवम पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर पानी में डूबे महिला की खोज में जुटी हुई है।वहीं घटना के बाद से ही जहां पूरे गांव में मातम का माहौल उत्पन्न हो गया है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!