रेल दुर्घटना में मारे गए लोगो को 15 -15 लाख रूपए मिले मुआवजा -विधायक इजहार असफी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कोचाधामन( किशनगंज) सरफराज आलम

पश्चिम बंगाल के रंगापानी में हुई रेल दुर्घटना पर विधायक हाजी इजहार असफी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह रेलवे की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है।देश में बार बार हो रही रेल दुर्घटना पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गंभीर नहीं हैं।


और इसे रोकने को लेकर भी रेल मंत्रालय अब तक विफल साबित हो रही है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल में अब तक कई रेल दुर्घटनाएं घटित हुई है। नैतिकता के आधार पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना में मारे गए लोगों के स्वजन को 15 -15 लाख रुपये परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पांच पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि रंगापानी रेल दुर्घटना में 9  लोगों की मौत एवं 50 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है।

रेल दुर्घटना में मारे गए लोगो को 15 -15 लाख रूपए मिले मुआवजा -विधायक इजहार असफी