दिल्ली:मंत्रियो के विभागो का हुआ बंटवारा ,गृहमंत्री बनाए गए अमित शाह ,चिराग को मिला खेल मंत्रालय और फूड प्रोसेसिंग,देखे पूरी लिस्ट 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के लिए सोमवार को विभागो की घोषणा की गई ।मालूम हो की कई नेताओं के मंत्रालय को बरकरार रखा गया है ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को एक बार फिर से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का जिम्मा मिला है।जबकि एस जयशंकर को विदेश मंत्री ,राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री ,

अमित शाह – गृह मंत्री,अश्विनी वैष्‍णव –  रेल एवम सूचना प्रसारण मंत्री ,हर्ष मल्‍होत्रा – परिवहन राज्‍य मंत्री,

हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्री 

मनोहर लाल खट्टर – शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है ।

वही तोखन साहू – शहरी विकास राज्‍य मंत्रालय,निर्मला सीतारमन -वित्त मंत्री,शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय,जीतन राम मांझी को लघु उद्योग मंत्री,चिराग पासवान:खेल और फूड प्रोसेसिंग,पीयूष गोयल:वाणिज्य मंत्री,किरण रिजेजु: संसदीय कार्यमंत्री,सर्वानंद सोनोवाल – शिपिंग मंत्री,सुरेश गोपी -पर्यटन राज्य मंत्री,राम मोहन नायडू :नागरिक उड्डयन मंत्री,सी आर पाटिल -जल शक्ति,अन्नपूर्णा देवी -महिला बालविकास,मनसुख मांडविया श्रम मंत्रालय,भूपेंद्र यादव :पर्यावरण 

हरदीप पुरी -पेट्रोलियम मंत्री, एचडी कुमार स्वामी – भारी उद्योग,ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्री,गिरिराज सिंह -कपड़ा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया।

शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी; तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी।वही बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। 

रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी।

रक्षा निखिल खडसे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी।

देखें सूची 

दिल्ली:मंत्रियो के विभागो का हुआ बंटवारा ,गृहमंत्री बनाए गए अमित शाह ,चिराग को मिला खेल मंत्रालय और फूड प्रोसेसिंग,देखे पूरी लिस्ट