टेढ़ागाछ/किशनगंज। मनोज कुमार
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बुधवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर में सामान्य प्रेक्षक राजेंद्र विजय राव निंबालकर द्वारा फतेहपुर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को विधि व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
मौके पर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष धनजी कुमार,बीडीओ गनौर पासवान आदि मौजूद थे। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक राजेंद्र विजय राव निंबालकर वह पुलिस प्रेक्षक राजेश सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। फतेहपुर स्थित एसएसबी कैंप में एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिसमें सीमा सुरक्षा को लेकर विधि व्यवस्था पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं खनियांबाद स्थित बूथ नंबर 10 एवं 11 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यय प्रेक्षक गिरीश परिहार परिहार, बीडीओ गन्नौर पासवान, कार्यक्रम पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी,एसएसबी के जवान वह अन्य कर्मी मौजूद थे।