बिहार के इस जिले में नमाजियों के लिए वजू का पानी हिन्दू भाई करवाते है  उपलब्ध,सालो से चल रहा है सिलसिला

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज।विजय कुमार साह

अलविदा जुम्मा पर हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल फुलबड़िया बाजार में कायम है। किशनगंज को मोहब्बत की नगरी यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां प्रेम और सौहार्द लोगों की रगों में ऐसे दौड़ता है।धर्म और जाति की बंदिशें यहां खत्म होती दिखाई देती है। सर्व धर्म संभव के तमाम उदाहरण यहां की गली-गली में देखने को मिल जाएंगे। रमजान के पाक महीने में आपको एक ऐसी मिसाल के बारे में बताने जा रहे हैं। गंगा जमुनी तहजीब देखा गया जहां हिंदू भाई मिलकर मुस्लिम भाइयों की नमाज के लिए व्यवस्थाएं करते हैं।

यहां नमाज से पहले वजू करने के लिए जहां हिंदू समाज द्वारा वजू का पानी की व्यवस्था की जाती है।टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के फुलबड़िया हाट जमा मस्जिद में काफी संख्या में लोग अलविदा जुमा की नमाज अदा करते हैं। हर साल की भांति इस साल भी फुलबड़िया बाजार के निवासी पूर्व उपप्रमुख बिंदेश्वर प्रशाद सह एवं उन के पुत्र विजय कुमार साह, विकास कुमार साह द्वारा नमाजियों के लिए वजू का पानी का व्यवस्था किया गया। इसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है।

ज्ञात हो कि यहां नमाज़ पढ़ने, तरावीह पढ़ने के लिए रोजेदार हर रमजान के महीने में भारी संख्या में आते हैं। बताते चलें कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी जमा मस्जिद फुलबड़िया है। जहां लगभग 10 हाजार लोग अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करते हैं। इन सभी लोगों का वजू का पानी का व्यवस्था हिंदू समाज द्वारा किया जाता है।

यहाँ के लोग हर वर्ष भाईचारा एकता सौहार्द का पैगाम देता है।इस अवसर पर पानी का व्यवस्था में मुख्य रूप से पूर्वप्रमुख बिंदेश्वर प्रशाद साह, चंदेश्वर प्रसाद शाह,विजय कुमार साह,विकास कुमार साह, सिकंदर ,वशीम जाहीर, अनीस आलम,गुडडू ,मिथुन कुमार सोनू कुमार ,गोलु, लडडू,चांद आलम, कुर्बान आली,सलीम,अनीस आलम, स्थानीय दुकानदार इत्यादि लोग शामिल थे।

[the_ad id="71031"]

बिहार के इस जिले में नमाजियों के लिए वजू का पानी हिन्दू भाई करवाते है  उपलब्ध,सालो से चल रहा है सिलसिला

error: Content is protected !!