आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख,लाखो का नुकसान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

प्रखंड क्षेत्र के खनियांबाद पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 6 में गुरुवार की रात आग लगने से 6 घर जलकर राख में तब्दील हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की खबर मिलते ही आस-पास के गांव में अफरा तफरी मच गयी।भारी संख्या में लोग पहुँच कर जबतक आग बुझा पाते तबतक घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

एसएसबी के जवानों व ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया।लेकिन अग्नि पीड़ितों का कुछ नहीं बच पाया।अग्नि पीड़ितों में रूबी पति जुबेर आलम,शहनाज बेगम पति नाजिम,आसमती पति यूनूश, नुजहत बानो पति मोहम्मद अशफाक,नजरा खातून शामिल है।रूबी ने बताया कि रात में आग लगी थी,देखते ही देखते घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गयी।

घर से कुछ भी नहीं निकल पाया,बाबू हम बर्बाद हो गये।स्थानीय मुखिया बीबी मेहजबी ने बताया कि खनियांबाद पंचायत के वार्ड नंबर 10 के अग्निपीड़ितों का रहने वाला घर व मवेशी एवं रसोईघर जली है।इस घटना में कीमती गहना जेबर, अनाज,कपड़ा,बर्तन सहित अन्य सामान जलने की खबर है। क्षतिपूर्ति का आकलन होने पर उचित मुआवजा दिलायी जायेगी। आगलगी की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी प्रियरंजन ने कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजकर क्षतिपूर्ति का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया।उन्होंने अग्नि पीड़ितों को सहायता करने की पुष्टि की है।

आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख,लाखो का नुकसान

error: Content is protected !!