किशनगंज/रणविजय
शनिवार को नगर पंचायत पौआखाली के मध्य विद्यालय परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव सहित निवर्तमान अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मो0 अलहक, सअनि नागेंद्र महतो, भूषण सिंह एवम नवपदस्थापित थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा के लिए विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों का माला और शॉल पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
विदाई सह सम्मान समारोह में सभी पुलिस पदाधिकारी और उपस्थित नागरीकगण भावुक नजर आए। इस भावभिनी विदाई सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजन यादव ने रुंधे गले में आयोजनकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नौकरी पेशा में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है। थानाध्यक्ष के पद पर रहते हुए यहां के नागरिकों से जो सम्मान सहयोग प्राप्त हुआ उनके लिए समस्त थानाक्षेत्र की जनता का आभारी हूं। तबादले के कारण अन्यत्र जाना मेरी मजबूरी जरूर है लेकिन मैं तनमन से आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा। अपलोगों की यादें सदैव मेरे हृदय में समाहित रहेगा।
वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता है। मुख्य एवम उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मो अबूनसर, व्यवसाय संघ प्रमुख सुनील गुप्ता आदि अन्य ने निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजन यादव के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहारकुशल पुलिस पदाधिकारी बताया। तथा कहा कि इनके कार्यकाल में फरियादियों को सम्मान पूर्वक न्याय भी मिला है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिन्हा ने किया। स्वागत भाषण प्रधानाध्यापक निरोध कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता सुधीर यादव, हैदर अली, मो कामरान, राहिल अख्तर, नफीस आलम, सोनू आदि अन्य उपस्थित थें।