टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार
भारत नेपाल सीमा स्थित फतेहपुर कैंप के एसएसबी जवानों द्वारा पिलर संख्या 150/3 के पास अवैध रूप से ले जा रहे पशुओं को बुधवार को जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट जगदेव सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने 6 मवेशियों के साथ दो युवकों को भी धर दबोचा है।
फतेहपुर एसएसबी कैंप के सब इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि गाय के छह बछड़े अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत लाए जाने की सूचना मिलते ही एसएसबी द्वारा सात जवानों के साथ सीमा पर नाका लगाया गया।इस दौरान दो व्यक्ति पशुओं को मारते पिटते हुए नेपाल से भारत की ओर बढ़ रहे थे।तभी अचानक युवकों की नजर नाका पार्टी पर पड़ी और दोनों आरोपी युवक जवानों को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन नाका पार्टी ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे जानवरों के दस्तावेज मांगे।
लेकिन वे कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सके।उसके उपरांत बछरों को जब्त कर दोनों आरोपी युवकों को फतेहपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।इसके साथ ही उप निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि एसएसबी द्वारा सीमा पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहाँ से कोई भी असामाजिक तत्वों का आना जाना मुश्किल होगा।