अररिया /बिपुल विश्वास
अंतरिम बजट पर फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कहा कि ‘ये बजट विकसित भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान पर आधारित है। ये देश के निर्माण का बजट है।
इसमें 2047 के भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला जी को बधाई देता हुई कहा कि इसमें भारत की यंग एस्पिरेशन का प्रतिबिंब है।’अंतरिम बजट से जो भी इंडिकेशन मिले हैं, उसके कारण हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।हमारे देश की अर्थव्यस्था, जो आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यस्था में है, उसकी साइज बढ़कर 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा होगी और 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी ।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक महिला देश को सशक्त बना रही है। पीएम ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि देश को महिलाओं के साथ आगे बढ़ना है। हम सशक्त भारत के लिए गरीब, महिला, किसान, युवा को सशक्त बना रहे हैं।