41वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा धूम धाम से मनाया गया 60 वां स्थापना दिवस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/ गलगलिया/दिलशाद

बुधवार 20 दिसंबर को 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल
सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी द्वारा सशस्त्र सीमा बल का 60 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा तीस्ता मैदान में एक भव्य परेड का आयोजन किया। जिसमें कि पूर्व सैनिको, स्कूली बच्चों, शिक्षकों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तियों, मीडिया के बन्धुओं, सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न वाहिनियों के कार्मिकों व अधिकारियो ने भाग लिया।

तीनो क्षेत्रक मुख्यालय की प्लाटून व एक महिला प्लाटून ने इसमें मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर 23 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिदेशक की स्वर्ण व रजत से सम्मानित किया गया साथ ही प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये गए। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी सीमान्त मुख्यालय के महानिरीक्षक सुधीर कुमार ने सभी बल कार्मिकों को तथा उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दिया।

साथ ही एसएसबी के गौरव पूर्ण इतिहास, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं  कुर्बानी को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को हम सभी लोग सशस्त्र सीमा बल का 60 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहे है। भारत सरकार द्वारा सन् 1962  में चीनी संघर्ष के दौरान यह महससू किया गया की केवल राइफल के बल पर देश की सीमाओं की रक्षा नहीं की  जा सकती।

इस प्रकार विशेष सेवा ब्यूरो (अब सशस्त्र सीमा बल) की  कल्पना नवंबर 1962 में की गई थी तथा बाद में SSB का अधिकर क्षेत्र मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू (1965), मेघालय (1975) सिक्किम (1976) राजस्थान (1985) नागालैंड और मिजोरम (1989) तक बढ़ा दिया गया था। सन् 1963 से एसएसबी का मुख्य जोर राष्ट्रीय जुड़ाव, सुरक्षा और सतर्कता की भावना पैदा करने पर था। सन् 2001 से भारत-नेपाल एवं सन् 2004 से भारत-भूटान सीमा पर तैनाती के बाद एसएसबी ने कम समय में ही नेपाल तथा भूटान के साथ निर्धारित सीमाओं पर प्रभावी ढंग से अपनी जड़ जमा ली है।

भारत-नेपाल एवं भारत-भटूान सीमाओं पर एसएसबी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के साथ-साथ घसुपैठ, तस्करी  और राष्ट्रीय विरोधी गितिविधओं का प्रभावी ढंग से मकुबला करते हुए  सीमाओं पर भारत की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय अखंडता सुनिश्हित करने के दायित्वा को बखबूी निभा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के समापन में एक बार फिर उन्होंने मौजूद सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

41वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा धूम धाम से मनाया गया 60 वां स्थापना दिवस