बालिका कबड्डी टीम दरभंगा रवाना ,अधिकारियो ने दी शुभकामनाएं

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

दरभंगा में 04 नवंबर से 07 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आज जिले की टीम को रवाना किया गया
इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (कबड्डी) बालिका सभी आयुवर्ग को शारीरिक शिक्षा(खेल)कार्यालय से विभाग द्वारा निर्धारित खेल पोषाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ दरभंगा के लिए रवाना किया गया।


जिलाधिकारी, किशनगंज तुषार सिंगला ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।


खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक ,शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भी काफी संभावनाएं है।खिलाड़ियों को राज्य सरकार बेहतर सुविधा सहित विभिन्न सेवाओं में अवसर प्रदान कर रही है। हाल के दिनों में बालिकाएं भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के मान बढ़ाया है। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।


मालूम हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन अक्टूबर माह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। कबड्डी खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में 8- 10 बालिकाओं को जिला खेल दल में भेजा गया है। खेल दल के साथ प्रबंधक और प्रशिक्षक के रूप में मामूनी खातून ,मानसी बोसाक व रवि शंकर ,सुनील कुमार,सदानंद कुमार शारीरिक शिक्षा /सहायक शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए है।

बालिका कबड्डी टीम दरभंगा रवाना ,अधिकारियो ने दी शुभकामनाएं

error: Content is protected !!