किशनगंज :ठाकुरगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पारिवारिक विवाद से तंग आकर एसएसबी जवान की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के भातडाला निवासी मधु देवी का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताते चलें कि मृतका मथु देवी का पति राजू पासवान फिलहाल तिनसुकिया असम में पदस्थापित है। जबकि मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही उसका पति घर के लिए रवाना हो गया है।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज :ठाकुरगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

error: Content is protected !!