टेढ़ागाछ(किशनगंज)विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड के सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति की जांच गुरुवार को प्रखंड स्तरीय प्रतिनियुक्त जांच पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पंचायतों में की गई। जिसमें अंचलाधिकारी अजय चौधरी, बीडीओ गन्नौर पासवान व अन्य ने विभिन्न पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति से जुड़े स्टॉक पंजी का मिलान किया।ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्रखंड स्तरीय जांच पदाधिकारियों के द्वारा टेढागाछ के सभी पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति की जांच की जा रही है।
जिसमें धान अधिप्राप्ति से सम्बंधित बिंदुओं की जांच कर जिला पदाधिकारी को भेजना निर्धारित है। इस जांच के दौरान सीओ अजय चौधरी ने बताया पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति विगत नवम्बर से की जा रही है।जिसका स्टॉक पंजी को देखा गया है।अभीतक किसी पैक्स में धान की अधिप्राप्ति में अनियमितता नहीं मिली है।इस जांच टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी किन्नौर पासवान, अंचल अधिकारी अजय चौधरी, बीसीओ आदर्श कुमार शामिल थे।
इस दौरान जांच टीम ने व्यापार मंडल मुख्यालय हाटगांव झुऩकी मुसहारा, धवेली, हवाकोल,भोरहा,खानियाबाद,कालपीर,झाला, मटियारी समेत अन्य पंचायतों में स्थित पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप 15 नवम्बर से किसानों का धान की खरीद शुरू हुआ है।किसानों से साधारण किस्म के धान प्रति क्विंटल 2040 रुपये और ए ग्रेड धान प्रति क्विंटल 2060 रुपये खरीद करना है।इस प्रखंड में ग्यारह पैक्स है।
अधिकारियों ने कहा प्रखंड के ग्यारह पैक्सों से फिलहाल पचास से अधिक किसानों से तकरीबन पांच हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति की गई है।सभी किसानों को धान क्रय के बाद राशि का भी भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है।