पोठिया थाना परिसर में आगजनी और लूट मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पोठिया(किशनगंज)राजकुमार

पोठिया थाना परिसर में आगजनी और लूट मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।


गौरतलब हो की 6 वर्ष पूर्व 11 फरवरी 2017 को पोठिया थाना परिसर में आगजनी एवं लूट के मामले में पोठिया पुलिस फिर से एक्शन में आ गयी है।इस अगलगी कांड में नामजद 3 आरोपियों को पोठिया पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

थाना से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के मो0 कबीर पिता मो0 हनीफ साकिन बुधरा,सुपल मुर्मू
पिता कुझारु मुर्मू साकिन बारहकोनिया,अर्जुन सोरेन
पिता दारू सोरेन साकिन फूलबारी पोठिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष निशाकान्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो पोठिया थाना कांड संख्या 30/2017 के आरोपी है।बताते चलें कि पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है।

पोठिया थाना परिसर में आगजनी और लूट मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

error: Content is protected !!