पोठिया (किशनगंज) इरफान
सीआई अरुण कुमार पांडे पीएसआई पिंकी कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को पोठिया थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से लोग भूमि विवाद की समस्या को लेकर पहुँचे। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से सम्बंधित प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी द्वारा अवलोकन कर दोनो पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया।

वही भूमि विवाद के 2 नए मामले दायर किए गए हैं वही पुराने 5 मामले का निष्पादन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। जिस पर पूर्णतः अंकुश लगाने को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि विवाद निवारण शिविर (जनता दरबार) का आयोजन प्रत्येक शनिवार को सूबे के सभी थाना में आयोजित की जाती है। जिसमें अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में भूमि से सम्बंधित वाद-विवाद को सुनकर एवं कागजातों को देखकर आदेश पारित किया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से सीई अरूण कुमार पांडे , पीएसआई पिंकी कुमारी एवं विभिन पंचायत से आए फरियादी मौजुद थे।
