सुपौल :युवा दिवस पर पर्यावरण सांसद ने किया वृक्षा रोपण, युवाओं को भेंट की वृक्ष

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत


डहरिया पंचायत के बिभिन्न वार्डों में राष्ट्रीय युवा दिवस पर पर्यावरण सांसद रामप्रकाश रवि द्वारा समग्र रूप से गुरुवार को वृक्षा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षा रोपण किया गया। वही युवाओं के बीच फलदार तथा छावदार वृक्ष का वितरण भी किया गया। पर्यावरण सांसद ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर
बच्चों के बीच पौधा वितरण कर विवेकानंद जयंती जयंती मनाने का कार्य किया। इस बीच पर्यावरण सांसद श्री रवि ने बच्चों को राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है, जो भारत को बेहतर भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए कार्य करते है। श्री रवि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था और उनके कुशल कार्यों के बाद में उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा। वे वेदांत के विख्यात और प्रभावी आध्यात्मिक गुरु भी थे। बताया कि वे केवल 25 साल की उम्र में ही वे सांसारिक मोह माया का त्याग कर संयासी बन गए।


स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवाओं के लिए समर्पित करने यानी इस दिन को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। श्री रवि ने कहा कि उस समय तात्कालिक भारत सरकार द्वारा कहा गया था कि, स्वामी विवेकानंद के दर्शन, आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। इसके बाद से ही स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर मनाए जाने की घोषणा की गई।

जिसके बाद से हर साल 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि
राष्ट्रीय युवा दिवस पर हम अपने महापुरुषों के पदचिन्ह पर चलकर ही राष्ट्र के विकास में योगदान दें सकते। यह बातें सभी युवाओं को अपने दिमाग मे लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस को उन्होंने वृक्षा रोपण कर युवाओं को पर्यावरण के प्रति भी हमेशा सजग व जागरूक बने रहने रहने हेतू कृतसंल्पित करने को किया है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद थे।

सुपौल :युवा दिवस पर पर्यावरण सांसद ने किया वृक्षा रोपण, युवाओं को भेंट की वृक्ष

error: Content is protected !!