किशनगंज :टेढ़ागाछ पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान,मचा हड़कंप

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ पुलिस ने संयुक्त रुप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बताते चलें कि आने जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली गई। वाहन जांच अभियान थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल दिखाई दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बताया की शीशागाछी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर चलाया जा रहा है जो आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

इस दौरान गाड़ी की डिक्की एवं जरूरी कागजात की तलाशी ली गई और एक वाहन चालक से जुर्माना वसूला गया, जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की गई। और आने जाने वाले चालको से आने जाने का कारणों के बारे में पूछा गया। इसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

किशनगंज :टेढ़ागाछ पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान,मचा हड़कंप

error: Content is protected !!