
अररिया /बिपुल विश्वास
फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य संपन्न हो गया है।मालूम हो की सभी 25 वार्ड के नतीजों की घोषणा हो चुकी है ।परिणामों के घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
नगर परिषद वार्ड संख्या 1 से जुलेखा खातून, वार्ड संख्या 2 से संजय रजक, वार्ड संख्या 3 से सरिता देवी विजय, वार्ड संख्या 4 से सरिता गुप्ता,वार्ड संख्या 5 से उषा देवी, वार्ड संख्या 6 से बुलबुल यादव,वार्ड संख्या 7 से रेखा देवी, वार्ड संख्या 8 से प्रितम गुप्ता, वार्ड संख्या 9 से सुशील साह, वार्ड संख्या 10 गणेश गुप्ता, वार्ड संख्या 11 से शिल्पा भारती, वार्ड संख्या 12 इरशाद सिद्दीकी, वार्ड संख्या 13 से नाजदा खातून, वार्ड संख्या 14 मों इस्लाम, वार्ड संख्या 15 से निखहत प्रवीण, वार्ड संख्या 16 से काजल गुप्ता, वार्ड संख्या 17 मनोज सिंह, वार्ड संख्या 18, वार्ड संख्या से 19 से तन्नु प्रिया, वार्ड संख्या 20 से चांदनी सिंह,वार्ड संख्या 21 से फिरोज आलम,वार्ड संख्या 22 से नौमान अंसारी, वार्ड संख्या 23 से गुड्डू अली, वार्ड संख्या 24 से रीता देवी, वार्ड संख्या 25 से पिंकी राय ने जीत हासिल किया है।वही नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद पद पर वीणा देवी और उपमुख्य पार्षद पद पर नूतन भारती ने जीत हासिल किया ।जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।