जिन किसानों का संपूर्ण कृषि योग्य भूमि एक्सप्रेस वे में जा रही उनके परिवार के भरण पोषण का किय जाये वैकल्पिक व्यवस्था
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के विभिन्न अंचलों के भूमिदाता व किसानों की एक बैठक शहर के दुर्गा वाटिका में हुई। बैठक् में बनारस रांची एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहण किये गये भूमि सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से चार सूत्री मांगों को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के बाद किसानों ने चार सूत्री मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला को आवेदन दिया। इधर बैठक् में किसानों ने कहा कि बनारस रांची एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि सरकारी दर पर निर्धारित रेट और वास्तविक रेट में बहुत अंतर है।
किसानों ने कहा कि अधिग्रहित भूमि का स्वरूप और गजट किये गये स्वरूप में भिन्नता है। किसानों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के समांतर सहायक मार्ग भी होना आवश्यक है। जिससे कृषि कार्य में अवरोध न हो और सुगमता से पहुंचा जा सके। किसानों ने कहा कि जिन किसानों का संपूर्ण कृषि योग्य भूमि एक्सप्रेस वे में जाने की स्थिति में है उनके प रिवार के भरण पोषण की वैकेल्पिक व्यवस्था किया जाये। आवेदन देनेवालों में विमिलेश पांडेय, टुनटुन तिवारी, राम मोहन सिंह, प्रभात कुमार, संजय सिंह, शालिनी सिंह समेत कई किसान का नाम शामिल है।