कैमूर :राजेंद्र सरोवर के जीर्णोद्धार की डीएम से की मांग

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ नगर पर्षद के निवर्तमान नप अध्यक्ष जैनेंद्र आर्य ने डीएम नवदीप शुक्ला से राजेंद्र सरोवर के जीर्णोद्धार की मांग की है। इस मामले में उन्होंने डीएम को आवेदन देते हुए गुहार लगाई है कि छठ महापर्व में अब मात्र 55 दिन शेष है। लेकिन सरोवर में पानी नही है। जबकि राजेंद्र सरोवर में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष छठ करने आते है।

लेकिन मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन को तालाब देने से वह सूखा पड़ा है। जिसे भरने में दो महीने तक 24 घण्टे पानी चलाना पड़ेगा। निवर्तमान अध्यक्ष ने डीएम से राजेंद्र सरोवर में पानी भरवाने और उसके जीर्णोद्धार की मांग की है।

कैमूर :राजेंद्र सरोवर के जीर्णोद्धार की डीएम से की मांग

error: Content is protected !!